Search

 
 
 

देश में हावी हो रही सांप्रदायिक ताकतें, हमें अपने और जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी : बन्ना गुप्ता

 
Ranchi : कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि हमें हर जगह अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी है. चाहे वह संगठन के अंदर की लड़ाई हो या जनता को उनके अधिकार दिलाने की. बन्ना गुप्ता मंगलवार को रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित नव संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय के आलोक में आयोजित की गई थी. कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में किया गया था. कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को उदयपुर में लिए गए नव संकल्प एलान के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई.

सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ संघर्ष के लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा : बन्ना

बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में हर वक्त आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा. पूरे देश में सांप्रदायिक ताकतें हावी होने का प्रयास कर रही है. देश और राज्य के सामाजिक ताने-बाने को बचाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. ऐसे तत्वों के खिलाफ भी हमें संघर्ष करने को तैयार रहना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : सदर">https://lagatar.in/inauguration-of-blood-component-separation-unit-in-sadar-hospital-mla-cp-singh-said-how-to-keep-blood-safe-without-transformer/">सदर

अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन, विधायक सीपी सिंह ने कहा- बिना ट्रांसफार्मर के ब्लड को कैसे रखेंगे सुरक्षित

संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : संजय पांडे

महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं. नव संकल्प कार्यशाला के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य संगठन को जनता के बीच ले जाना है. भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे महानगर क्षेत्र में उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय के आलोक में 75 किलोमीटर लंबी तिरंगा सह पदयात्रा का आयोजन आगामी 9 अगस्त से किया जाएगा.

राजीव रंजन ने बताया, संगठन के हित में किस तरह से और क्या-क्या कार्यक्रम होने चाहिए

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राज्य स्तर पर पारसनाथ में हुए तथा अखिल भारतीय स्तर पर उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के मुख्य तथ्यों से कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. कहा कि संगठन के हित में किस तरह से और क्या-क्या कार्यक्रम होने चाहिए. जनता के बीच किन-किन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  बिकवाली">https://lagatar.in/the-effect-of-selling-the-wealth-of-top-10-billionaires-decreased-by-42-6-billion-adani-ambani-lost-3-7-billion/">बिकवाली

का असर, टॉप 10 अरबपतियों की दौलत 42.6 अरब डॉलर घटी, अडानी-अंबानी के 3.7 अरब डॉलर डूबे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही