Search

 
 
 

चाईबासा के नक्सल प्रभावित गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन

 
  • हेल्थ कैंप लगा कर ग्रामीणों का किया गया इलाज, बांटी दवाएं
  • छाता, मच्छरदानी, साड़ी, धोती, चप्पल, बच्चों के कपड़े का भी वितरण
Chaibasa : जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित और सुदूर क्षेत्र के गांव तुम्बाहाका और सरजोनबुरू में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया. ग्रामीणों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने और जिला प्रशासन तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय एवं संपर्क सुदृढ़ करने के लिए चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया गया. ये दोनों गांव घोर नक्सल प्रभावित है और नक्सलियों के द्वारा लगातार आम जनता को परेशान किया जाता रहा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4111.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चिकित्सीय शिविर लगाया गया

सुरक्षाबलों ने यहां पर ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार चिकित्सीय शिविर लगाया. जिसमें सदर अस्पताल चाईबासा के डॉक्टरों की टीम द्वारा बीमार ग्रामीणों का इलाज किया गया. साथ ही बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराया गया.

जरूरत के समान का वितरण

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांव वालों के बीच आवश्यक सामग्री जैसे- छाता, मच्छरदानी, साड़ी, धोती, चप्पल, बच्चों के कपड़े का वितरण किया गया. खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया. इस शिविर से सरजोमबुरू और तुम्बाहाका गांव वालों में संतुष्टि का भाव देखा गया. उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार का शिविर लगाने की मांग की. सरजोमबुरू-तुम्बाहाका - अजदबेड़ा मार्ग और तुम्बाहाका रेंगड़ाहातु मार्ग बनवाने की मांग की.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-100-cases-executed-in-monthly-lok-adalat/">चाईबासा

: मासिक लोक अदालत में 100 मामलों का हुआ निष्पादन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही