Search

 
 
 

Ranchi News: अब आसान होगा सिंह मोड़ से लटमा का सफर, सड़क सुधार को मिली मंजूरी

Ranchi News: इस राशि से करीब 2.35 किलोमीटर सड़क पर काम कराया जाएगा. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. विभाग ने काम को 100 प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.
 

Ranchi News: रांची के सिंह मोड़ से लटमा जाने वाली सड़क को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क के मरम्मत और निर्माण के लिए 2.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.

 

इस राशि से करीब 2.35 किलोमीटर सड़क पर काम कराया जाएगा. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. विभाग ने काम को 100 प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

सड़क का काम रांची पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की निगरानी में होगा. योजना की प्रगति की हर महीने समीक्षा भी की जाएगी. मुख्य अभियंता काम की स्थिति की रिपोर्ट अभियंता प्रमुख को देंगे.

 

विभाग ने राशि के इस्तेमाल को लेकर भी कई शर्तें रखी हैं. अगर इस काम के लिए किसी दूसरे स्रोत से भी पैसा मिलता है, तो इसकी जानकारी देनी होगी. ऐसी स्थिति में राशि की निकासी पर रोक लगाई जा सकती है.

 

स्वीकृति आदेश के अनुसार, योजना में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अलग से राशि नहीं रखी गई है. आकस्मिक खर्च के लिए राशि का प्रावधान है, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए कारण बताना जरूरी होगा. पथ निर्माण विभाग ने इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही