Search

आयकर सर्वे में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनियां भी शामिल

Ranchi : आयकर विभाग ने राम कृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सर्वे में उससे जुड़ी कंपनियों को भी शामिल कर लिया है. इन कंपनियों के झारखंड-बिहार के कुल पांच ठिकानों पर सर्वे का काम जारी है. राम कृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कई कंपनियां एक ही पते पर निबंधित है. सर्वे में झारखंड और बिहार के 150 से ज्यादा अधिकारी शामिल है.
 
आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे राम कृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व उससे जुड़ी 10 सहयोगी कंपनियों को सर्वे के दायरे में शामिल किया है. आयकर विभाग ने जिन कंपनियों को सर्वे के दायरे में शामिल किया है उसमें Aayush Shreyesh Properties Private Limited (ASPPL), RKSCPL Infra Private Limited (RIPL) और RKSCPL Project Private Limited (RPPL) सहित अन्य कंपनियां शामिल है. रांची के कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा में कंपनी का रांची स्थित मुख्यालय है. बिहार में कंपनी का मुख्यालय कृष्णा नगर, बेगुसराय में है. 

राम कृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी भवन निर्माण, पुल निर्माण के अलावा सिंचाई और माइनिंग के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी का टर्नओवर 3000-5000 करोड़ रुपये बताया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही