Search

पीएम मोदी की तुलना सांप से, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की. भाजपा ने आयोग से मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जहरीले सांप से किये जाने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज की जाये, कर्नाटक में उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाये. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग पहुंचे.  भाजपा नेताओं के प्रतिनिधमंडल में पार्टी महासचिव तरुण चुघ, सांसद अनिल बलूनी, पार्टी नेता ओम पाठक शामिल थे.                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

यादव ने कहा, ऐसा नहीं है कि जुबान फिसल गयी

अधिकारियों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जुबान फिसलने की वजह से खड़गे की यह टिप्पणी सामने आयी है, बल्कि यह कांग्रेस की नफरत की राजनीति का हिस्सा है. यादव ने कहा कि कांग्रेस का मोदी पर व्यक्तिगत हमले करने का इतिहास रहा है. भाजपा महासचिव चुघ ने कहा कि खड़गे आदतन अपराधी हैं.

आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

भाजपा ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पार्टी ने धारा 504 के तहत भी खड़गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह धारा जानबूझकर अपमान करने और उकसाने के अपराध से संबंधित है. कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी. विवाद पैदा होने के बाद उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp