Search

 
 
 

इंस्टाग्राम पर उनसे मुकाबला जो अपने मां-बाप को भी अंधभक्त कहने से नहीं चुकते

बहरहाल, पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर सक्रिय होने को बोल दिया है. उनके वीडियो के नीचे ही कमेंट बॉक्स में युवाओं ने क्रिएटिविटी बिखेर दी है. उनके पास कंटेंट की समंदर है. इस बार संकट थोड़ा बड़ा है. जेन-जी अलग है. ना उनमें पहले की पीढ़ी जैसी बातचीत करने का विषय है, भाषा है, संस्कार है, ना तुम तराके का भय. वह ट्रोलिंग पर भी खुश होने वाले हैं. आगे देखना है यह मुकाबला कितना रोमांचक होता है.
 
टिप्पणी

मेन स्ट्रीम मीडिया (अखबारों व टीवी चैनल) पर खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि इंस्टाग्राम पर सक्रिय हो जाइए. सरकार के अच्छे कामों को बताइये. पर, एक मिनट ठहरिए.  इंस्टाग्राम पर नरेंद्र मोदी और मंत्रियों का मुकाबला किससे है. उनसे हैं, जो ऑन कैमरा यह कहने से नहीं रूकता कि वह अपने घर में सबसे छोटी है. उसके माता-पिता और बड़े भाई-बहन अंधभक्त बन चुके हैं. टीवी पर न्यूज देख कर उनका दिमाग खराब हो गया है. मैं प्रोटेस्ट में ना जाऊं इसके लिए कहा गया है कि घर में आने नहीं देंगे.

Uploaded Image

पीएम से धर्मेंद्र का इस्तीफा लेने की मांग


इंस्टाग्राम पर मुकाबला उन युवक-युवतियों से हैं, जिनकी भाषा अलग है. उनकी hindi अलग है. अंग्रेजी अलग है. दोनों का मिक्चर तो कमाल का ही है. बहुत सारे ऐसे शब्द वह आसानी लिख बोल लेते हैं, जो सिर्फ उनकी भाषा है. गाली तक देने में गुरेज नहीं. इसे कुल कह देते हैं. वह बर्थडे गिफ्ट के रूप में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने लगते हैं. 

Uploaded Image

जेन-जी अपने स्टाइल में कर रहे सरकार की आलोचना


यह अलग तरह के युवा हैं. जेन-जी हैं. वह बैरिकेडिंग को तोड़ते नहीं, उठाकर भाग जाते हैं. उसी से खेलने लगते हैं. वाटर कैनन से पानी की बौछारें उन्हें रोकती नहीं. वह नाचने लगते हैं. रेन डांस करने लगते हैं. पुलिस जब लाठीचार्ज करने उनके नजदीक पहुंचती है तो राष्ट्रीय गीत गाने लगते हैं. वह खुद पुलिस के पास पहुंचते हैं, पूछते हैं कुछ इंतजाम नहीं किया है क्या टियर गैस, पानी का. कुच्छो इंतजाम नहीं किये हैं क्या? 

 

Uploaded Image

अनोखे अंदाज में पेपर लीक का विरोध

 

देश भर में चल रहे युवाओं के आंदोलन में वह सब देखने को मिला, जो पहले कभी नहीं देखा गया. वह पोस्टर में यह लिख देते हैं- अंग्रेज ही अच्छे थे. महात्मा गांधी जब धरना देते थे तो अंग्रेज खुद आ जाते थे. वह लिख देते हैं- मोदी जी किंडर ज्वाय नहीं चाहिए, इस्तीफा चाहिए. वह ब्रदर को ब्रो बोलते हैं. 

Uploaded Image

मोदी का सिस्टम वीक, तभी पेपर का नारा लगाते जेन-जी


बहरहाल, पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर सक्रिय होने को बोल दिया है. उनके वीडियो के नीचे ही कमेंट बॉक्स में युवाओं ने क्रिएटिविटी बिखेर दी है. उनके पास कंटेंट की समंदर है. इस बार संकट थोड़ा बड़ा है. जेन-जी अलग है. ना उनमें पहले की पीढ़ी जैसी बातचीत करने का विषय है, भाषा है, संस्कार है, ना तुम तराके का भय. वह ट्रोलिंग पर भी खुश होने वाले हैं. आगे देखना है यह मुकाबला कितना रोमांचक होता है.

Uploaded Image

बीजेपी का कर दिया नामकरण

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही