Search

प्रतिभा निखारने के लिये प्रतियोगिता जरुरी :  खेल पदाधिकारी

Ramgarh :  सिदो कान्हू मैदान रामगढ़ में जिलास्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़  ने किया. इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिता जरूरी है. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों का उत्सावर्द्धन करते हुए पूरी क्षमता से प्रदर्शन करने की बात कही. साथ ही जिला एवं राज्यस्तर पर चयनित होकर जिला, राज्य एवं देश का नाम रौशन करने की शुभकामना दी. उन्होंने आगे कहा कि जिले में खिलाड़ियो की सुविधा के लिए खेल संसाधन विकसित की जा रही है. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर:">https://lagatar.in/medininagar-dc-held-prison-security-committee-meeting-gave-instructions/">मेदिनीनगर:

डीसी ने की कारा सुरक्षा समिति की बैठक, दिये निर्देश

24 फरवरी तक प्रतियोगिताएं होंगी

जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे राज्य में आज से जिलास्तर पर प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है.  उन्होंने कहा कि जिले में 21 फरवरी से 24 फरवरी तक विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से बालक एवं बालिका पहुंचे हैं. जो भी प्रतियोगिता में चयनित होंगे उन्हें राज्यस्तर पर भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला में खेल संरचनाओं को पूरी तरह से विकसित किया जा रहा है ताकि जिले की प्रतिभा सामने आ सके. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-system-7-the-citys-first-two-way-road-was-made-one-way-without-informing-the-people/">जमशेदपुर

यातायात व्यवस्था 7 : शहर की पहली टू-वे सड़क को बगैर लोगों को बताए बना दिया वन-वे

पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करें

कार्यक्रम के दौरान सीडी सिंह, ओलम्पिक संघ के सचिव ने भी प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को पूरी क्षमता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने एवं राज्यस्तर पर चयनित होने की शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//