Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्रतियोगिता से बच्चों का होता है बहुमुखी विकास : डॉ. नीरा यादव

Advertisement
Advertisement
  • कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न, केशव सदन बना ओवरऑल चैंपियन
  • बंटी कुमार और बिंदु कुमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित
  • ठंड में भैया-बहनों का उत्साह प्रशंसनीय : ओमप्रकाश
Koderma : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह शनिवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग विभाग के प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा उपस्थित रहे. दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन, हनुमंत पूजन व सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई. आचार्य प्रदीप ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया. वहीं, बहन श्रेया तथा ग्रुप के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. बहन रूपाली ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसका गायन भैया प्रतीक द्वारा किया गया. कार्यक्रम का वृत्त विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सबके समक्ष रखा. कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर बोलते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में भैया बहनों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाती है. जो भैया बहन खेलकूद में रुचि लेते हैं उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है. साथ ही इससे निकली हुई प्रतिभा को संकुल, विभाग, प्रांत और अखिल भारतीय स्तर तक जाने का अवसर प्राप्त होता है. विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सिन्हा ने भैया-बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी भैया-बहनों का उत्साह प्रशंसनीय है. निश्चित रूप से ये भैया-बहन आगे की प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रौशन करेंगे. मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है. अतिथियों के समक्ष कबड्डी का फाइनल मैच केशव सदन और माधव सदन के बीच खेला गया, जिसमें केशव सदन के भैया विजयी रहे. लंबी कूद, स्टैंडिंग जंप, दौड़ , वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले भैया-बहनों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया. वहीं, भैया में बंटी कुमार और बहनों में बिंदु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. सर्वश्रेष्ठ सदन केशव सदन रहा. अध्यक्षीय आशीर्वचन में समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने भैया-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि आज बाल्यावस्था पुनः तरोताजा हो गई. आचार्य रामानुज पांडे ने समापन मंत्र का उच्चारण किया. अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह को ध्वज सौंपा गया. विद्यालय के संगणक आचार्य नीरज कुमार सिंह ने आभार ज्ञापन किया. निर्णायक की भूमिका में धीरज कुमार पांडे, अर्चना सिन्हा, डोली कुमारी, महिमा कुमारी, नवाज आदि थे. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नंद राय, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, सदस्य कुंज बिहारी त्रिवेदी, अभिभावक सेठ साहू, विजय नारायण सिंह और सभी आचार्य एवं भगिनी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-an-employee-reached-cm-house-with-the-file-from-ed-office/">रांची

: ईडी ऑफिस से फाइल लेकर सीएम हाउस पहुंचा एक कर्मचारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही