Search

 
 
 

पूर्व विधायक अमित महतो के खिलाफ धुर्वा थाना में शि‍कायत, जानिये क्‍या है आरोप

 
Ranchi : कैबिनेट से पास 1932 के खत‍ियान के आधार पर स्थानीयता के मुद्दे को लेकर दिए बयान पर सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. राजधानी रांची के धुर्वा थाने में अमित महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. शिकायतकर्ता ने पूर्व विधायक अमित महतो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीयता की नई परिभाषा को लेकर अमित महतो ने दो वर्गों के बीच हिंसक विवाद, विभाजनकारी और समाज में उपद्रव पैदा करने वाले आपत्तिजनक बयानबाजी की है. जिसके कारण समाज में हिंसा फैलने का माहौल बना हुआ है. पूर्व विधायक अमित महतो के बयान से कभी भी समाज में तनाव पैदा हो सकता है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjps-captain-amarinder-singh-punjab-lok-congress-also-merged/">भाजपा

के हुए कैप्‍टन अमर‍िंदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस का भी हुआ व‍िलय

समाज में तनाव पैदा करने वाला बयान देने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है क‍ि अमित महतो ने अपने बयान में कहा था क‍ि जो खतियानी को टोकेगा, ख़ातियानी उसको ठोकेगा. शिकायतकर्ता का आरोप है क‍ि इस प्रकार के बयान से समाज में तनाव और हिंसा उत्पन्न हो सकती है. इसे भी पढ़ें- कोर्ट">https://lagatar.in/gang-war-outside-court-premises-infamous-gangster-sandeep-vishnoi-gunned-down/">कोर्ट

परिसर के बाहर गैंगवार, कुख्‍यात गैंगस्‍टर संदीप विश्‍नोई को गोलियों से भूना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही