राष्ट्रगान के अपमान का आरोप Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में एक कंप्लेन केस दायर किया गया है, जिसमें उन पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. अधिवक्ता सूरज कुमार और अजय रंजन ने बीएनएस की धारा-352 और 298 के तहत यह कंप्लेन केस कराया है. जानकारी के अनुसार, अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख मुकर्रर की है. सूरज कुमार और अजय रंजन का कहना है कि हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान के समय ऐसी हरकतें कीं, जो राष्ट्रीय गौरव का अपमान करती हैं. भारतीय कानून के तहत राष्ट्र के अपमान के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है.
नीतीश कुमार के खिलाफ कोर्ट में कंप्लेन केस दर्ज, 28 मार्च को होगी सुनवाई
Last Updated: Mar 22, 2025 12:00 AM (IST)