Ranchi : शिकायत कोषांग की बैठक में जैप और आईआरबी के 92 पुलिस कर्मियों के आवेदन स्वीकृत हुए. जबकि 36 पुलिसकर्मियों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया. गौरतलब है कि जैप और आईआरबी की विभिन्न वाहिनियों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों ने दूसरी जगह ट्रांसफर के लिए शिकायत कोषांग में आवेदन दिये थे. इसके बाद बीते 5 अक्टूबर को एडीजी जैप की अध्यक्षता में शिकायत कोषांग की बैठक हुई थी. बैठक में पुलिसकर्मियों की शिकायत पर विचार किया गया और उन्हें दूसरी वाहिनी में ट्रांसफर भी किया गया. शिकायत कोषांग में कुल 128 पुलिसकर्मियों के आवेदन आये थे.
शिकायत कोषांग की बैठक, JAP-IRB के 92 पुलिसकर्मियों के आवेदन स्वीकृत
Last Updated: Oct 07, 2024 12:00 AM (IST)