Search

 
 
 

JIADA की लापरवाही मजदूर व दो कुत्तों की मौत, कंपनी के ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ थाने में शिकायत

झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) द्वारा रांची में कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही सामने आई है. इस लापरवाही के कारण एक मजदूर और दो कुत्तों की जान चली गई है. जबकि श्री राम इलेक्ट्रोकास्ट फैक्ट्री की दीवार गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस मामले को लेकर नामकुम थाना में श्री राम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार राम कुमार शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज किया गया है.
 

Ranchi :  झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) द्वारा रांची में कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही सामने आई है. इस लापरवाही के कारण एक मजदूर और दो कुत्तों की जान चली गई है. जबकि श्री राम इलेक्ट्रोकास्ट फैक्ट्री की दीवार गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस मामले को लेकर नामकुम थाना में श्री राम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार राम कुमार शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज किया गया है.

मनमाने तरीके से काम कर रही है कंपनी 

नामकुम स्थित श्री राम इलेक्टॉकास्ट के प्रबंधक सतीश विद्यार्थी ने नामकुम थाना में केस दर्ज कराया है. सतीश विद्यार्थी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि जियाडा ने नाली निर्माण का ठेका श्री राम इंटरप्राइजेज को दिया है. ठेकेदार राम कुमार शर्मा और उनकी कंपनी द्वारा किए जा रहे मनमाने काम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं. आरोप है कि कंपनी नियमित रूप से काम नहीं कर रही है और अपने फायदे के लिए एक दिन में अत्यधिक गहरा गड्ढा खोद दिया, जिसके परिणामस्वरूप श्री राम इलेक्ट्रोकास्ट फैक्ट्री की दीवार ढह गई. जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

इलेक्ट्रोकास्ट को लाखों का हुआ नुकसान  

श्री राम इलेक्टॉकास्ट की लापरवाही के कारण पिछले एक महीने में एक मजदूर और दो कुत्तों की मौत हो चुकी है. प्रबंधक सतीश विद्यार्थी ने बताया कि कंपनी की दबंगई के कारण लोग इस बारे में खुलकर बोलने से डर रहे हैं. जब उन्होंने कंपनी से टूटी हुई दीवार के निर्माण के संबंध में बात की, तो उन्हें धमकी दी गई कि दीवार का निर्माण नहीं कराया जाएगा. इसके बाद सतीश विद्यार्थी ने नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका आरोप है कि कंपनी की लापरवाही और दबंगई ने जानमाल का नुकसान किया है. इसलिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. यह घटना ठेका लेने वाली कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही