Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरक्षित श्रेणियों के टिकटों की कालाबाजारी की बजाय अब सीधे जनरल श्रेणी के सीटों का धंधा कर रहे हैं. दीपक कुमार झा नाम के एक युवक ने जनरल सीट पैसे लेकर बेचे जाने के मामले को टि्वटर पर वायरल कर दिया है. मामला ट्विटर पर आते ही रेलवे हरकत में आ गया है. शिकायत करने वाले ने लिखा है कि धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में लोकल दलालों द्वारा जनरल डब्बा में सीट पैसे लेकर बेचे जा रहे हैं, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. साथ ही जनरल कोच की संख्या बढ़ाने की भी सिफारिश की जानी चाहिए. मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर डीआरएम ने ट्वीट किया है. आरपीएफ को मामले की छानबीन की बात कही है. बता दें कि धनबाद से खुलने वाली धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस में सालों भर यात्रियों की वेटिंग लिस्ट रहती है. स्लीपर से एसी तक 4 महीने पहले ही सीटें भर जाती हैं. यही हाल जनरल डब्बे का है. जनरल डब्बे में सवार होना ही मुश्किल होता है. कोच की क्षमता से 3 से 4 गुना ज्यादा यात्री जनरल कोच में भरे रहते हैं. जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों में मरीजों की संख्या कम होती है. इनमें ज्यादातर दूसरे राज्य में काम करने वाले मजदूर होते हैं. सीट बेचने वाले सिंडिकेट ने इन्हीं को टारगेट किया है. बैठने की सीट देकर तय रकम वसूल लेते हैं. आरपीएफ ने मामले पर संज्ञान तो लिया है, लेकिन अब तक मामले पर कार्रवाई नहीं हुई है. [wpse_comments_template]
धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत
Last Updated: Jul 25, 2022 12:00 AM (IST)