Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीआरएम से की रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत

Jamshedpur : बागबेड़ा इलाके में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत बागबेड़ा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरूण जे राठौड़ से वाट्स एप पर फोटो भेजकर की है. जितेंद्र यादव का कहना है कि कई दिनों से बागबेड़ा के गिरधारी होटल के पीछे अवैध निर्माण का काम चल रहा है. [caption id="attachment_564150" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/atikraman.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> बागबेड़ा रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी के पास अवैध निर्माण.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-chased-away-the-miscreant-who-stole-2-20-lakhs-by-breaking-the-trunk-of-a-railway-workers-bike/">बहरागोड़ा

: रेलकर्मी की बाइक की डिक्की तोड़ कर 2.20 लाख चुराते बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

पहल नहीं होने पर जीएम से करेंगे शिकायत

जितेंद्र यादव का कहना है कि इस दिशा में अगर डीआरएम की ओर से पहल नहीं जाती है तो वे इस मामले को लेकर गार्डेन रिच जाकर रेल जीएम से मिलेंगे और लिखित शिकायत करेंगे. अगर इस मामले में स्थानीय पुलिस और रेल अधिकारियों की मिली-भगत है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग जितेंद्र यादव ने की है. [caption id="attachment_564151" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/atikraman-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> बागबेड़ा में अवैध रूप से तैयार मकान.[/caption]

बागबेड़ा में रेलवे की जमीन 2 लाख रुपये कट्ठा

बागबेड़ा इलाके में इन दिनों रेलवे की जमीन 2 लाख रुपये कट्ठा के हिसाब से बेची जा रही है. जमीन बिक्री के काम में सफेदपोष भी लिप्त हैं. लोगों का कहना है कि उंची कीमत देकर जमीन खरीदनेवालों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है. जब कोई गरीब जुग्गी-झोपड़ी बनाने का प्रयास करता है तो उसे उजाड़ दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-construction-of-railway-overbridge-in-barigoda-and-govindpur-as-well/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा व गोविंदपुर में भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही