Search

 
 
 

डीप बोरिंग में धांधली की शिकायत, मुखिया ने किया कार्य का निरीक्षण

 
Latehar : महुआडांड प्रखंड के दुरूप पंचायत के दौना ग्राम में की जा रही डीप बोरिंग में ठेकेदार के द्वारा धांधली बरते जाने की शिकायत की गई. इसपर मुखिया उषा खलखो ने योजना स्थल पर पहुंची और जांच की. मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि डीप बोरिंग में 200 फीट की जगह सिर्फ 100 से 110 फीट ही बोरिंग किया जा रहा है. विरोध करने पर ठेकेदार के द्वारा बदतमीजी की जा रही है. जांच में मुखिया ने आरोपों को सत्य पाया. डीप बोरिंग में गहराई 200 फीट की जगह 100 से 110 फीट ही की गयी है. मुखिया व पूर्व पंचायत समिति ने फिर से बोरिंग करने का निर्देश ठेकेदार को दिया. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत के दुरूप, दौना, पुरानडीह, छगरही, बालामहुवा, मेढ़रुआ, बशेरिया गांव में पानी की घोर समस्या है. लोग नदी व चुंआड़ी का पानी पीने को मजबूर हैं. डीप बोरिंग के तहत चल रहे काम अगर सही तरीके से कर दिया जाये तो ये सारी समस्याएं दूर हो जायेगी. लेकिन ठेकेदार के द्वारा धांधली की जा रही है. जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है. इसे भी पढ़ें : जातिगत">https://lagatar.in/caste-census-matter-shock-to-nitish-government-from-supreme-court-said-let-hcs-decision-come-first/">जातिगत

जनगणना मामला : सुप्रीम कोर्ट से नीतीश सरकार को झटका, कहा- पहले HC का फैसला आने दें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही