Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भू-माफिया और सीओ की मिलीभगत से 8.44 एकड़ गैरमजरुआ जमीन बेचे जाने की शिकायत, डीसी ने कहा-होगी जांच

Advertisement
Advertisement
Latehar: भू-माफिया की जद में अब ग्रामीण इलाके के रैयत भी आने लगे हैं. फर्जी दस्तावेज के आधार पर भू-माफिया गैरमजरुआ भूमि बेच रहे हैं. मामला लातेहार जिले के चंदवा अंचल का है, जहां मौजा-नगर के थाना सं-240 की खाता सं- 69 (सी.एस खतियान) कुल रकबा-5.10 एकड़ और खाता-134 (आर.एस खतियान) कुल रकबा-3.34 एकड़ गैरमजरुआ भूमि फर्जी तरीके से बेचे जाने की शिकायत की गयी है. बतौर डीड बनाकर इस भूमि की बिक्री भी की जा चुकी है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/lawyers-of-ramgarh-district-got-a-gift-before-the-worship-announcement-of-festival-allowance-of-rs-6500/">रामगढ़

जिले के वकीलों को पूजा से पहले मिली सौगात, 6500 रुपये फेस्टिवल अलाउंस की घोषणा

आदिवासी सेना ने की उपायुक्त लातेहार से शिकायत

फर्जी दस्तावेज के आधार पर भूमाफिया गैरमजरुआ भूमि जमीन बेचे जाने की शिकायत लातेहार के उपायुक्त से की गयी. शनिवार को आदिवासी सेना अध्यक्ष अजय कच्छप और महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमुदिनी केरकेट्टा के नेतृत्व में लातेहार के उपायुक्त और अपर समाहर्ता से मिले. अजय कच्छप ने उपायुक्त व अपर समाहर्ता को बताया कि मौजा-नगर के खाता संख्या-63,134 गैरमजरुआ भूमि की फर्जी डीड बनाकर भू-माफिया व अंचलाधिकारी की मिलीभगत से अवैध तरीका से बेच दिया गया है, जबकि उक्त गैरमजरुआ जमीन पर वर्तमान में संजय उरांव पिता रामकिशुन उरांव पिछले 80-90 वर्षों से घर बना कर रह रहे हैं और खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें- शहरी">https://lagatar.in/512-crores-will-be-spent-from-15th-finance-commission-in-1167-schemes-of-urban-bodies-lagatar/">शहरी

निकायों की 1,167 योजनाओं में 15वें वित्त आयोग से खर्च होगा 512.26 करोड़

उपायुक्त ने कहा- भू-माफिया पर होगी कानूनी कार्रवाई

शिकायत के जवाब में लातेहार के उपायुक्त, अपर समाहर्ता ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी. गैरमजरुआ  भूमि की अवैध तरीके से बिक्री में शामिल भू-माफिया और अन्य सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वाले में आदिवासी सेना केंद्रीय महासचिव रामा महली, संगठन सचिव राजेश लिंडा, रांची जिला अध्यक्ष राज कच्छप, समाजसेवी रविरंजन, संजय उरांव व अन्य उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही