: कॉलेज के प्राचार्य ने शिक्षकों तथा छात्रों के साथ विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
आदित्यपुर-कांड्रा रोड के किनारे बनाए जा रहे पिलर की डीसी से शिकायत
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस लेन किनारे होर्डिंग लगाने के लिए बनाए जा रहे पिलर की शिकायत वरिष्ठ नागरिक संघ ने डीसी अरवा राजकमल से की है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष सह समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे ने डीसी को लिखे पत्र में कहा है कि घनी आबादी वाले आदित्यपुर क्षेत्र के सर्विस लेन पर अवैध तरीके से पीलर निर्माण किया जा रहा है. जहां-जहां पिलर की ढलाई की गई है वहां हमेशा ही भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में सड़क का अतिक्रमण होने के साथ सड़क पर दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहेगी. उन्होंने डीसी से तुरंत निर्माण पर रोक लगे जाने की मांग की है. वरिष्ठ नागरिक संघ की शिकायत पत्र पर सड़क सुरक्षा समिति ने भी इसे सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से इसे गैरजरूरी करार दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसे सरकारी होर्डिंग के लिए बनाए जा रहे पिलर को गोलचक्कर अथवा खुले स्थान पर बनाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-principal-of-the-college-along-with-teachers-and-students-demonstrated-at-the-electricity-office/">घाटशिला
: कॉलेज के प्राचार्य ने शिक्षकों तथा छात्रों के साथ विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
: कॉलेज के प्राचार्य ने शिक्षकों तथा छात्रों के साथ विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Leave a Comment