Search

मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े वायरल हुए अश्लील वीडियो को लेकर रांची पुलिस से शिकायत

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े वायरल हुए अश्लील वीडियो को लेकर रांची की आरुषि वंदना नाम की युवती ने हटिया डीएसपी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है. हटिया डीएसपी ने युवती के आवेदन को जगन्नाथपुर थाने को जांच के लिए फॉरवार्ड कर दिया है. गौरतलब है कि बीते 23 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. अश्लील वीडियो को लेकर दो महिलाएं अपना पक्ष रखने के लिए सामने आई हैं, जिनमें एक जमशेदपुर की रहने वाली है, जबकि दूसरी रांची की है.

पूरे मामले की जांच के लिए दिया है आवेदन 

रांची पुलिस से की गयी शिकायत में कहा गया है कि मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़ा एक अश्लील वीडियो वायरल किया गया है. इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने उनके फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. युवती का आरोप है कि वह लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रही है और मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ उसके भाई-बहन के संबंध हैं. लेकिन कुछ लोगों द्वारा उसके फेसबुक पेज में जाकर कई तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जो उसके मान सम्मान को ठेस पहुंचाती है. इससे पहले युवती ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा था. मंगलवार को युवती रांची के हटिया डीएसपी राजा मित्रा के कार्यालय पहुंची और वहां पूरे मामले की जांच के लिए आवेदन दिया. इसे भी पढ़ें – जीरो">https://lagatar.in/hc-issues-stay-on-pest-action-against-deoghar-dc-in-zero-fir-case-mp-nishikant-files-reply/">जीरो

FIR मामले में HC से देवघर डीसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, MP निशिकांत ने दाखिल किया जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp