Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साकची संकट मोचक हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की एसडीओ से शिकायत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची संकट मोचक हनुमान मंदिर कमेटी की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष जोगींदर सिंह जोगी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में चर्चा की गई. अध्यक्ष जोगींदर सिंह जोगी ने बताया की मंदिर की स्थिति खस्ताहाल थी. इसलिए स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया. किंतु कुछ ही दिनों बाद शहर के विभिन्न इलाकों के असामाजिक तत्वों ने मंदिर कब्जाने का प्रयास करने लगे. इसकी शिकायत धालभूम एसडीओ से की गई है. आपराधिक प्रवृति के लोग यदि मंदिर में अड्डाबाजी करेंगे तो लोगों की सुरक्षा और मंदिर की पवित्रता भंग होगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-24-hour-bharat-bandh-will-start-from-12-oclock-tonight-police-high-alert/">किरीबुरु

: नक्सलियों का 24 घंटे का भारत बंद आज रात 12 बजे से होगा शुरू, पुलिस हाईअलर्ट
बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को संध्या 6 बजे मंदिर में हनुमान चालीसा और महाआरती का आयोजन किया जाएगा. साथ ही तीन दिन तक वहां अखंड हनुमान पाठ और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. बैठक में मंदिर समिति के राजू मारवाह, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, पुरोहित बिनोद पांडेय, अमित शर्मा, मंजू सिंह, किरण सिंह, आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, नवीन कुमार शक्ति सिंह, राजन राजपूत, सौरव सिंह, गोल्डन पांडे, सुमित साहू, मार्टिन, रुचित जायसवाल, साकेत उज्जैन, भोला रविदास, राजू सिंह, किशोर कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही