पंचायती राज विभाग की निदेशक ने डीसी से मांगी जानकारी, लिखा-कई बार पत्राचार के बाद भी डीडीसी सह हजारीबाग जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से नहीं दिया गया जवाबएचबीजेड आरोग्यम हॉस्पिटल के मालिक हैं हर्ष अजमेरा Ranchi/Hazaribagh: हजारीबाग के सबसे बड़े और सर्वाधिक लोकप्रिय एचबीजेड सुपर स्पेशियलिटी आरोग्यम अस्पताल पर कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं. यह सवाल बबलू सिंह की उस शिकायत पत्र के बाद से उठने लगे हैं, जिसमें उन्होंने राज्यपाल को इस अस्पताल के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा. पत्र में कहा गया है कि आज जहां आरोग्यम अस्पताल चल रहा है, वह कभी जिला परिषद का भवन था. सवाल यहीं से खड़ा किया गया है कि आखिर जिला परिषद भवन में प्राइवेट अस्पताल कैसे चलने लगा. इसे पब्लिक प्रॉपर्टी का दुरुपयोग बताया गया. शिकायत में कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं. इस संबंध में राज्यपाल के प्रधान सचिव ने पंचायती राज विभाग की निदेशक से जानकारी मांगी. निदेशक ने इस संबंध में हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय को कई बार पत्र प्रेषित कर मामले की जानकारी मांगी है. पत्र में पूछा गया है कि जिला परिषद भवन आरोग्यम अस्पताल को किस परिस्थिति में दे दिया गया. डीडीसी सह जिला परिषद हजारीबाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से विस्तार से जानकारी लेकर उपलब्ध कराने को कहा गया है. लेकिन अबतक जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है. पंचायती राज निदेशक ने लिखा है कि कई बार पत्राचार के बाद भी डीडीसी सह हजारीबाग जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से नहीं दिया गया जवाब.
हजारीबाग में जिप भवन कैसे बना अस्पताल
Last Updated: Feb 11, 2023 12:00 AM (IST)
Comments
Leave a Comment