Search

 
 
 

झारखंड के फुटपाथ विक्रेताओं की शिकायतों का होगा निपटारा, पहली बार हुआ समिति का गठन

 
Tarun Kumar Choubey Ranchi :  झारखंड में पहली बार फुटपाथ विक्रेताओं की शिकायतों के निपटारा के लिए फुटपाथ विक्रेता शिकायत निवारण एंव विवाद समाधान समिति का गठन किया गया है. रिटायर जज कुमार दिनेश को समिति का अध्यक्ष  बनाया गया है. यह समिति राज्य के सभी शहरी नगर निकायों द्वारा मान्याता प्राप्त वेंडर्स की शिकायतों का निपटारा करेगी. पहले वेंडर्स अपनी शिकायत अलग-अलग फुटपाथ विक्रेता संघ के समक्ष पेश करते थे, इसके बाद संघ प्रतिनिधि इस शिकायत को निकायों तक पहुंचते थे. लेकिन समिति का गठन होने से अब वेंडर खुद समिति को आवेदन दे सकते हैं. आवेदन देने के लिए वेंडर्स को आवेदन फार्म भरना होगा. फिर उस आवेदन पर 300 रूपये का स्टांप लगाकर जमा करना होगा. फिर समिति के समक्ष शिकायत रखी जायेगी. समिति सभी पक्षों का बात सुनकर अपना फैसला सुनायेगी. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-chetan-anand-son-of-bahubali-anand-mohan-will-get-married-on-may-4/">पटना

: बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की 4 मई को होगी शादी)

वेंडर्स को मिलेगा न्याय- रिटायर जज कुमार दिनेश

समिति के अध्यक्ष रिटायर जज कुमार दिनेश ने कहा कि झारखंड प्रदेश में पहली बार यह समिति बनायी गयी है. समिति का गठन केंद्र के आदेश के अनुसार किया गया है. अब वेंडर्स को अपनी समस्या का समधान के लिए दुकानदार संघ और न्यायालय के चक्कर नहीं लगाना पडेगा. वेंडर्स अपनी सारी समस्या समिति के समक्ष रख सकते हैं. समिति नियमानुसार वेंडर्स की शिकायतों का निपटारा करेगी. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-brutally-murdered-five-year-old-girl-accused-arrested/">गुमला

: पांच वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

न्यायलाय पर बोझ होगा कम - कुंवर सिंह पाहन

रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि अक्सर वेंडर्स अपनी शिकायत लेकर निकायों के चक्कर काटते रहते हैं. लेकिन सही समय पर उनकी समस्या का समाधान नहीं मिल पाता है. ऐसे में वे न्यायालय का रूख करते हैं, लेकिन वहां भी समाधान मिलने में काफी समय लग जाता है. समिति के गठन के बाद वेंडर्स अपनी शिकायत सीधे समिति के पास दर्ज करा सकते हैं. ऐसे में न्यायलय पर बोझ कम होगा. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा वेंडर्स को न्याय मिल सकेगा. इसे भी पढ़ें : रामचरित">https://lagatar.in/ramcharit-manas-controversy-hazratganj-police-filed-charge-sheet-against-swami-prasad-maurya/">रामचरित

मानस विवाद : स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही