Search

 
 
 

निगम स्तर के सभी लंबित योजनाओं को समय पर करें पूराः हफीजुल हसन

 
Ranchi: नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को समय से पूरा करें. धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें. रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है, क्योंकि यह राजधानी, रांची शहर की स्वच्छता और विकास पर ध्यान देती है. इसलिए इस निगम के तहत सभी योजनाओं को पूरा करें. वे मंगलवार को रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें -बेहतर">https://lagatar.in/ranchi-principal-income-tax-commissioner-dr-prabhakant-will-get-cbdt-certificate-for-better-efficient-management/">बेहतर

कुशल प्रबंधन के लिए रांची के प्रधान आयकर आयुक्त डॉ प्रभाकांत को मिलेगा सीबीडीटी प्रमाण पत्र

समय पर हो आम लोगों की समस्याओं का निदान

मंत्री ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाए, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी. बारिश में नालियां जाम न हों, पथ, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहें. यह सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना चाहिए.

सभी को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकताः नगर आयुक्त

नगर आयुक्त संदीप सिंह ने कहा कि कैपिटल सिटी के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है. रांची नगर निगम,नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए निगम स्तर के सभी सिविल वर्क्स को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, लाइट, आईटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई, एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई.

नगर विकास मंत्री ने ये दिए निर्देश

• शहर में ड्रेनेज या जलापूर्ति योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को समय से दुरुस्त करें. • रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से करें. • शहरी क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराएं. • झिरी डंप यार्ड के लिगेसी वेस्ट के निस्तारण प्रक्रिया में गति लाएं. इसे भी पढ़ें -तमजीद">https://lagatar.in/munna-bengali-and-shahzada-sentenced-to-life-imprisonment-in-tamjid-ansari-murder-case/">तमजीद

अंसारी हत्याकांड : मुन्ना बंगाली और शाहजादा को आजीवन कारावास की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही