Search

 
 
 

अवैध खनन व परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाएं: रामगढ़ डीसी

डीसी व एसपी ने कोलियरियों के अवैध मुहानों को अच्छी तरह से बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी संबंधित परियोजनाओं के जीएम व एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स इस पर विशेष ध्यान दें.
 

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिया निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने अधिकारियों को जिले में अवैध खनन व परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है. वह गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा कर रहे थे. बैठक में एसपी अजय कुमार भी मौजूद थे. इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी. इस पर डीसी ने अवैध खनन करने वालों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 
डीसी व एसपी ने कोलियरियों के अवैध मुहानों को अच्छी तरह से बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी संबंधित परियोजनाओं के जीएम व एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स इस पर विशेष ध्यान दें. अवैध मुहानों से किसी तरह का खनन कार्य न हो इसे सुनिश्चित करें. दोनों पदाधिकारियों ने सभी अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में रामगढ़ एसडीओ, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, सभी सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही