Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन पर अभियान चलाकर लगाएं पूर्ण रोक : डीसी।। समेत रामगढ़ की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
  • रामगढ़ डीसी ने किया जिला खनन कार्यालय का निरीक्षण
  • पंजियों की जांच कर संचिकाएं संधारित करने का निर्देश
Ramgarh : डीसी चंदन कुमार ने गुरुवार को छत्तरमांडू स्थित जिला खनन कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी से राजस्व संग्रहण कार्यों का जानकारी लेते हुए राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं, खनन कार्यालय में संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों की जांच की. डीसी ने निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए संचिकाओं का संधारण करने को कहा. निरीक्षण के क्रम में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कहीं से भी अवैध खनन अथवा परिवहन संबंधित किसी प्रकार की कोई भी सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करें. वहीं जांच के उपरांत जब्त वाहनों एवं अन्य सामग्रियों की नीलामी को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश का अनुपालन करने काे कहा. डीसी ने खनन पट्टा उपलब्ध कराने के तहत किए गए कार्य की समीक्षा करते हुए योग्य लोगों को खनन पट्टा उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई करने के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए. साथ ही कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने काे भी कहा.

रजरप्पा से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/16-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : रजरप्पा थाना प्रभारी संजय नायक के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बीते मंगलवार की देर रात कुरुम गांव से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोयला लदा ट्रैक्टर दुलमी की तरफ जा रहा है. इस आलाेक में छापेमारी अभियान चला कर ट्रैक्टर को पकड़ा गया. हालांकि, चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. जब्त ट्रैक्टर में लगभग तीन टन अवैध कोयला लोड है. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ कोल माइंस एक्ट एवं वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें : सतर्क">https://lagatar.in/latehar-police-was-alert-otherwise-many-contractors-and-businessmen-would-have-become-targets-of-aman-sahu-gang/">सतर्क

थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही