Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जून तक लंबित आवासों को पूरा कराएं : चंद्रशेखर

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1,09,542 आवास लंबित
Ranchi : राज्य भर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1,09,542 आवास लंबित हैं. इन लंबित आवासों को जून 2023 तक पूर्ण करना अनिवार्य है. इसके लिए पंचायत और ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाए. इस अभियान को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के रूप में सम्पूर्ण राज्य में एक साथ आयोजित किया जाएगा. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे. उन्होंने सभी जिले के उप विकास आयुक्त को इस अभियान की समीक्षा प्रति सप्ताह करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लंबित आवासों को पूरा कराया जाए.

प्रत्येक गुरुवार को कैंप लगाया जाएगा

बैठक में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि आवास लाभुक दिवस अभियान के तहत पंचायत और ग्राम में प्रत्येक गुरुवार को कैंप लगाया जाएगा. कैंप में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी दी जाएगी और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. वहीं लंबित आवासों के लाभुकों को कैंप में शामिल होने हेतु प्रेरित किया जाएगा और लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा और लाभुकवार समस्याओं को पंजीकृत भी किया जाएगा. वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मी उपस्थित थे . इसे भी पढ़ें – पोस्ट">https://lagatar.in/post-matric-students-can-apply-for-scholarship-till-may-20/">पोस्ट

मैट्रिक स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप के लिए 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही