Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 जून तक हर हाल में पूरी करें लंबित योजनाएं : कृषि सचिव

  • योजनाओं की समीक्षा की, कहा- वर्ष 2023-24 की योजनाओं की स्वीकृति 31 मई तक करें सुनिश्चित
  • कैलेंडर बनाकर प्रखंड स्तर पर मेला- प्रदर्शनी लगायें
Ranchi :  कृषि सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने अधिकारियों से वित्तीय वर्ष 2022-23 की लंबित योजनाओं को हर हाल में 15 जून तक पूरा करने को कहा है. कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में सभी जिले से आये जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जिला सॉयल कंजरवेटिव पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

तालाबों की जीर्णोद्धार योजनाएं 31 मई तक करें स्वीकृति 

सचिव ने कहा कि राज्य के तालाबों का जीर्णोद्धार, गहरा करने एवं जल निधि योजना से डीप बोरिंग और परकोलेशन टैंक बनाये जाने हैं. इन योजनाओं की स्वीकृति 31 मई तक करें. पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में कृषि से संबंधित मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके. साथ ही विभाग की ओर से विभिन्न जिलों को आंवटित राशि का व्यय नियमानुसार हो. निदेशक इसकी मॉनिटरिंग खुद करेंगे. उन्होंने कहा कि कैलेंडर तैयार कर मेले और प्रदर्शनी की तारीख तय की जाए. 15 जून तक सभी प्रखंडों में मेले का आयोजन सुनिश्चित होना चाहिए. प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री कृषि फसल राहत योजना का फ्लैक्स लगाया जाए, ताकि किसान पूरी जागरूकता के साथ योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.

अर्बन फार्मिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी

श्री सिद्दिकी ने प्रमोशन ऑफ द अर्बन फार्मिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जिलास्तर पर कमेटी गठित किया जाये, ताकि योजना पूरी की जा सके. सॉयल कंजरवेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी चालू योजनाएं हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए तथा उसका बिल जेनरेट कर भुगतान सुनिश्चित करें. साथ ही पीएल एकाउंट से ली गयी जलनिधि की योजनाओं को पूरा करें. बैठक में कृषि निदेशक चंदन कुमार, विभाग के विभिन्न निदेशालयों के निदेशक सहित सभी जिला के कृषि पदाधिकारी, सॉयल कंजरवेटिव पदाधिकारी व जिला उद्यान पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – ट्रिपल">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-will-be-the-chief-guest-at-the-convocation-of-triple-it-ranchi/">ट्रिपल

आईटी रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही