Search

भूमि अधिग्रहण का कार्य करें पूरा : उपायुक्त

भू-अर्जन, राजस्व कार्यों व भारतमाला परियोजना की डीसी ने की समीक्षा सर्वे पूरा कर एनएच 32 पर जल्द शुरू कराएं निर्माण कार्य : डीसी Ramgarh: भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर बुधवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान भारतमाला परियोजना के तहत गोला-ओरमांझी एवं कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेस-वे अंतर्गत पैकेजवार एवं मौजावर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने भूमि अधिग्रहण में आने वाली समस्याओं का निष्पादन कर मुआवजा भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना अंतर्गत एनएच 32 पर चल रहे कार्यों में कुछ एक मामलों में आ रही समस्याओं के मद्देनजर सर्वे पूरा कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने काे कहा. वहीं, मांडू प्रखंड अंतर्गत मांडूडीह क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन फटने के कारण जलापूर्ति बाधित होने संबंधित मामले में अधिकारियों को कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, रामगढ़ के साथ समन्वय करते हुए जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-united-front-staged-a-strike-accused-the-management-of-arbitrariness/">रामगढ़

: संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप

केदला दक्षिणी क्षेत्र में डायवर्सन कार्यों को जल्द पूरा करें : डीसी

उपायुक्त ने मांडू प्रखंड के ही केदला दक्षिणी क्षेत्र में रेलवे लाइन डायवर्सन कार्यों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा गया. पथ निर्माण विभाग, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की. इस क्रम में एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने काे कहा. इसके अलावा केदला दक्षिणी खनन परियोजना के विस्तारीकरण पर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-cost-increases-due-to-pending-projects-complete-them-on-time-cm/">रांची

: योजनाओं के लंबित रहने से बढ़ जाती है लागत राशि, ससमय करें पूरा : सीएम  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp