Search

रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं को ससमय पूरा करेंः डीसी

Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय में रांची जिला अन्तर्गत चल रही विभिन्न परियोजनाओं पथ निर्माण विभाग, भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में डीसी मंजूनाथ ने सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रांची शहरी क्षेत्र, रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को ससमय पूरा करें. इस समीक्षा बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची केके राजहंस, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रांची (शहरी) एवं रांची जिला के सभी अंचल अधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के पहुंच पथ का निर्माण कटहल मोड़ से अरगोडा पथ का चौड़ीकरण, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातु मोड़ पथ निर्माण, रांची रेलवे स्टेशन तक दूसरा पहुंच पथ निर्माण परियोजना, सिरम टोली चौक-राजेंद्र चौक मेकन गोलचक्कर पर 4 लेन फलाईओवर, अरगोड़ा से कटहल मोड़ भाया पुंदाग पथ चौड़ीकरण मजबूतीकरण परियोजना, इटकी सेंटोसियम से मोरो नारी चंनगनी पथ परियोजना, बारियातु मुख्य मार्ग से बड़गाई लेम से बोड़ेया तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण एवं अन्य सभी परियोजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

एक सप्ताह के अंदर वंशावली का भूमि प्रतिवेदन देने के निर्देश

डीसी ने जिला भूअर्जन पदाधिकारी को कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी अंचल अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर वंशावली का सत्यापन व भूमि प्रतिवेदन देने को कहा गया. डीसी ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रांची शहर में किसी तरह की अड़चन को सम्बंधित पदाधिकारी तुरंत दूर करें. जिन रैयतों का भुगतान किसी कारण से नहीं हुआ है, उनका भुगतान तुरंत करें, ताकि रांची शहर को जाम मुक्त किया जा सके. इसे भी पढ़ें - ए">https://lagatar.in/uproar-in-lok-sabha-over-a-rajas-statement-that-nda-leaders-are-bad-elements-demand-for-apology/">ए

राजा के NDA नेता Bad Elements हैं वाले बयान पर लोस में बवाल, माफी की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//