Search

10 जनवरी तक शत-प्रतिशत लोगों को कोविड 19 का पहला डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करें  : डीसी

Chaibasa : जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की बैठक हुई. बैठक में जिला उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि 10 जनवरी तक कोविड-19 की प्रथम डोज बचे हुए लाभुकों को लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें. समाज कल्याण विभाग के तहत सुकन्या योजना, मातृत्व वंदना योजना के तहत दिए गए लक्ष्य की जांच की. सभी सीडीपीओ और एमओआईसी को निर्देश दिया कि जिले में संचालित पांच कुपोषण उपचार केंद्रों में उपलब्ध बेड में शत-प्रतिशत अति गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती करेंगे. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अंतर्गत कुल लक्ष्य 12230 के विरुद्ध में 10421 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/in-kiriburu-the-mercury-dropped-due-to-the-cold-the-dew-drops-on-the-grass-and-the-leaves-of-the-tree-became-snow/">किरीबुरु

में ठंड से पारा गिरा, घास और पेड़ के पत्तों पर गिरी ओस की बूंदें बनीं बर्फ
इसमें कम प्रगति करने वाले चार प्रखंड सोनुआ, मनोहरपुर, गोइलकेरा एवं हाटगम्हरिया को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एक माह के अंदर अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा जाए. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कुल लक्ष्य 468 के विरुद्ध 181 का लक्ष्य प्राप्त किया गया है. इसे शत-प्रतिशत करने का निर्देश डीसी ने दिया. उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए. बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, सीडीपीओ, बीपीएम डीपीएम जेएसएलपीएस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//