Search

 
 
 

कृषक पाठशाला का कार्य जल्दी पूरा करेंः डीसी रामगढ़

 
Ramgarh: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई. इसमें कार्यकारी एजेंसी - सारदा के प्रतिनिधि द्वारा पाठशाला में किये जा रहे कार्यों के माध्यम से जानकारी दिया गया. उपायुक्त के द्वारा कृषक पाठशाला का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया, ताकि प्रक्षिशण/ परिभ्रमण के द्वारा जिले के कृषकों के साथ ही कृषि के विद्यार्थी एवं स्कूलों के छात्र भी कृषि एवं सम्बद्ध विषयों की जानकारी से लाभान्वित हो सके. इसके साथ ही स्केल ऑफ़ फाइनेंस का बैठक किया गया. जिसमे विभिन्न फसलों, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य आदि से सम्बंधित वित्तीय वर्ष के लिए वित्तीय परिमाप निर्धारण किया गया. इसके पश्चात योजना हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा चयन किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, रामगढ के साथ ही कृषि एवं सम्बद्ध विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-photo-identity-cards-are-being-copied-election-commission-is-not-responding/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने सदन में कहा, मतदाता फोटो पहचान पत्र की नकल हो रही है, चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा….
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही