Search

 
 
 

झारखंड में पूरी तरह छाया मॉनसून, सिमडेगा में सबसे अधिक बारिश

 
Ranchi: झारखंड में मॉनसून पूरी तरह छा चुका है. रांची समेत ज्यादातर जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है.  रविवार सुबह से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में जमकर बारिश हुई है. सोमवार सुबह से ही रांची में बादल छाए रहे और थोड़ी-थोड़ी देर पर बारिश होती रही. बता दें कि 18 जून तक लोगों का गर्मी और लू से बुरा हाल था. मौसम विभाग ने कहा था कि 25 से 27 जून के बीच मॉनसून पूरे झारखंड में छा जाएगा और अच्छी बारिश होगी. इस वर्ष मॉनसून एक सप्ताह देरी से झारखंड में प्रवेश किया. आमतौर पर 12-14 जून के बीच झारखंड में दस्तक देने वाला मॉनूसन इस बार संताल परगना के रास्ते 19 जून को झारखंड में प्रवेश किया. पहले दिन साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और देवघर में बारिश हुई, लेकिन रांची सहित आसपास के जिलों में कम बारिश हुई. बीते दो दिनों से रांची समेत पास के जिलों में अच्छी बारिश हो रही है. इसे पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-criminals-ran-away-after-robbing-a-womans-purse-as-soon-as-she-left-the-bank-police-investigating-the-footage/">लातेहार

: बैंक से निकलते ही महिला का पर्स लूटकर भागे अपराधी, फुटेज खंगाल रही पुलिस

बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.  जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई. राज्य में मॉनसून की सक्रियता सामान्य रही. सबसे अधिक वर्षा 122.6 मिमी सिमडेगा में दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक तापमान 37.0°C डालटनगंज का रहा. जबकि सबसे कम कम तापमान 20.4°C रांची में दर्ज किया गया.

झारखंड में पिछले 10 वर्षों में कितनी बारिश हुई

स्थिति               (मिमी में) 2013 -               844.9 2014-              930.3 2015-              941.9 2016-              1101.8 2017-              988.1 2018-              785 2019-              858.9 2020-              902.4 2021               1041.5 2022-              817.6 इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-team-aware-of-radiation-problem-in-villages-near-jaduguda-uranium-mines/">जमशेदपुर

: जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस के निकटस्थ गांवों में रेडिएशन से होने वाली परेशानी से अवगत हुआ अभाविप का दल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही