Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना शिविर का समापन, योजना का लाभ पाने के लिए मिले कई आवेदन

Chandwa : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना शिविर का आज समापन हो गया. स्वास्थ्य सहायता राशि के लाभ के लिए कई लोगों ने आवेदन दिये. शिविर में बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों ने आवेदन के साथ, बीमारी, दवा और इलाज से संबंधित डॉक्टर की पर्ची, राशनकार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अटैच कर शिविर में जमा किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नंदकुमार पांडे ने इसकी जानकारी दी. इस शिविर के जरिये ज्यादा से ज्यादा असहाय और गरीब लोगों (जो किसी भी रोग से परेशान हैं) को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से जोड़ना और उन्हें इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ से लाभान्वित करवाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है. (पढ़ें, एचसीए">https://lagatar.in/hca-film-award-four-awards-including-best-international-film-named-rrr/">एचसीए

फिल्म अवॉर्ड : बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म सहित चार अवॉर्ड ‘आरआरआर’ के नाम)

टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी का किया गया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-10-copy-18.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शनिवार को अतिरिक्त पोषण सहायता के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण किया गया. पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनके पांडेय ने कहा कि टीबी मरीजों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहनी चाहिए. उन्हें नियमित अपनी वजन, हीमोग्लोबिन, बलगम की जांच करवाकर दवा का सेवन करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : कंगना">https://lagatar.in/yami-gautam-told-an-interesting-story-about-kangana-ranauts-film-queen/">कंगना

रनौत की फिल्म क्वीन को लेकर यामी गौतम ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सीएसआर फंड के तहत 107 मरीजों के बीच पोषण टोकरी का किया गया वितरण 

ज्ञात हो कि सीसीएल सीएसआर फंड के तहत चाईल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सिनी) नामक संस्था के माध्यम से प्रखंड के सभी 107 मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण किया गया. पोषण टोकरी में दाल, चना, गुड़, बादाम और रिफाइन तेल शामिल हैं. उक्त कार्यक्रम में कामता पंसस अयुब खान,एसटीएस सुकृता टोप्पो, सिनी संस्था के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सिमोन उंराव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, बाबर खान, पूर्व एसटीएस सीताराम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-horrific-road-accident-in-jajpur-seven-people-from-west-bengal-died/">ओडिशा

के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही