Search

 
 
 

धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में वाणिज्य कार्यशाला का समापन 22 अगस्त को

 
Dhanbad :  विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के द्वारा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्लस टू वाणिज्य कार्यशाला के दूसरे दिन 21 अगस्त को चार सत्र हुए. पहले सत्र में गुरुनानक कॉलेज के सहायक प्रो. संजय कुमार सिन्हा ने बैलेंस शीट की जानकारी दी. दूसरे सत्र में रोहित कुमार ने प्रत्यक्ष कर की जानकारी दी. सत्र में प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रत्यक्ष कर व सब्सिडी पर दिए जाने वाली छूट पर कई प्रश्न पूछे. तीसरे सत्र में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के उप प्राचार्य मनोज कुमार ने टैली एवं एकाउंटिंग पैकेज के विषय में बताया. चौथे सत्र में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के पीजीटी कॉमर्स के शिक्षक सूरज कुमार ने कॉमर्स में निहित अहम तत्वों के विषय में बताया. कार्यशाला के दूसरे दिन विद्या भारती के क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, विद्यालय के वाणिज्य शिक्षक पवन कुमार तिवारी व प्रियंका चौधरी सक्रिय रही. स्कूल के मीडिया प्रभारी तापस कुमार बनर्जी ने बताया कि 22 अगस्त को कार्यशाला के तीसरे दिन वाणिज्य कला से सम्बंधित प्रदर्शनी के बाद समापन समारोह होगा. यह भी पढ़ें: जान">https://lagatar.in/dhanbad-100-families-forced-to-live-in-the-submerged-area-liloripathra-putting-their-lives-at-risk/">जान

जोखिम में डाल भू-धंसान क्षेत्र लिलोरीपथरा में रहने को मजबूर 100 परिवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही