Search

सीसीएल में इनीशियल ट्रेनिंग फॉर रेस्क्यू एंड रिकवरी वर्क इन माइंस प्रशिक्षण का समापन

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड खान बचाव केंद्र रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के आउटसोर्सिंग पार्टनर्स ( जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड व बीजीआर) के कर्मचारियों के लिए आयोजित 14 दिवसीय इनीशियल ट्रेनिंग फॉर रेस्क्यू एंड रिकवरी वर्क इन माइंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. यह प्रशिक्षण 30 अगस्त से 12 सितंबर तक निर्बाध रूप से चला. यह प्रशिक्षण अधीक्षक (बचाव सेवाएं) खान बचाव केंद्र विकास कुमार के दिशा -निर्देश में प्रशिक्षक व्योमकेश कुमार, एसके सिंह, कप्तान तुलसी बेदिया, ब्रिगेड मेंबर एमडी शमशाद व राहुल आनंद द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 10 प्रतिभागियों को विभिन्न श्वसन यंत्र, पुनर्जीवित यंत्र, स्वबचाव यंत्र सहित अन्य बचाव उपकरणों के उपयोग, बचाव अभियान, फर्स्ट ऐड के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया.

सफल प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

महाप्रबंधक (सुरक्षा व बचाव) एसके सिंह ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि लगभग सभी खदानों में आउटसोर्सिंग पार्टनर के कर्मचारी, सीसीएल के कर्मचारियों से कंधे से कंधा मिला कर उत्पादन में सहयोग कर रहे हैं. इस प्रशिक्षण के बाद वो भी खदान में आपात स्थिति या किसी चिकत्सकीय आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. इस प्रशिक्षण को इच्छुक आउटसोर्सिंग पार्टनर के कर्मचारियों के लिए माइंस रेस्क्यू स्टेशन में नियमित रूप से चलाया जाएगा.

नव प्रशिक्षित कर्मियों को शपथ दिलाई गई

अधीक्षक ( बचाव सेवाएं) विकास कुमार द्वारा नव प्रशिक्षित कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि खदान या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में वे अपनी सूझबूझ, धैर्य और कौशल का इस्तेमाल कर पूरी निष्ठा व लगन के साथ समर्पित होकर बचाव कार्य करेंगे. इस दौरान एमके शर्मा, सिकंदर सोरेन, अविनाश मरांडी, साई नाथ, श्री नारायण मंडल और अन्य ब्रिगेड मेंबर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हत्या">https://lagatar.in/villagers-surrounded-sp-office-demanding-arrest-of-murder-accused-many-news-from-koderma-including/">हत्या

के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा एसपी कार्यालय समेत कोडरमा की कई खबरें  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//