Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो दिवसीय शारीरिक शिक्षा सत्र का समापन

Ranchi : वन्य जीवन ग्रामीण विकास समिति एवं एलएमएस फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय शारीरिक शिक्षा पर शिक्षकों का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. पहले दिन अड़की के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दीप जलाकर सत्र का शुभारंभ किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, शिक्षा प्रखंड समन्यवक, वन्य जीवन ग्रामीण विकास समिति के निर्देशक महेंद्र एवं एलएमएस फाउंडेशन के डी सिंह ने प्रशिक्षण शुरू किया. इसमें प्रशिक्षक शिक्षकों को शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों को स्वस्थ रहने के तरीकों को सिखाया गया. स्वस्थ रहने के टिप्स दिये गये. बताया गया कि विद्यालयों में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को सम्मिलित करना शारीरिक शिक्षा का भाग है. इसकी सहायता से छात्रों को सक्रिय एवं स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाता है. वहीं समापन समारोह में उप थाना प्रभारी शशि प्रकाश, सीओ, कृष्णा मुंडा के साथ 30 विद्यालयों के प्रशिक्षक शिक्षक उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-illegal-liquor-truck-seized-three-arrested/">रांचीः

अवैध शराब लदा ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही