Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में डीलरों की बाध्यता खत्म, अब किसी भी दुकान से राशन ले सकते हैं कार्डधारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन बांटा जाता है. इसे बांटने के लिए पीडीएस दुकानों की व्यवस्था है. अब केवल रांची जिले में ही नहीं बल्कि देशभर में पीडीएस दुकानों की बाध्यता खत्म कर दी गयी है. अब वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत लोग किसी भी दुकान से अनाज उठाव कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. किसी भी दुकान में अंगूठा लगाकर राशन उठाया जा सकता है. यह सितंबर महीने से लागू कर दिया गया है. अब लोग केवल अपने डीलर के पास ही नहीं, किसी भी डीलर से राशन उठा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- नियुक्ति">https://lagatar.in/supreme-court-issues-notice-to-dgp-neeraj-sinha-in-appointment-case/">नियुक्ति

मामले में DGP नीरज सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

स्टॉक खत्म होने पर डीलरों को विभाग से और राशन उपलब्ध कराने के लिए देनी होगी सूचना

इसके लिए जिले में सभी डीलरों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं. इस संबंध में डीएसओ अल्बर्ट बिलुंग ने कहा कि अब राशन कार्डधारी किसी भी डीलर या पीडीएस दुकान से राशन उठा सकते हैं. इसके लिए डीलरों को निर्देश दे दिया गया है. इस क्रम में ऐसा होगा कि कुछ दुकानों में अधिक लोग जाएंगे तो कुछ में कम. इसके लिए डीलरों को निर्देश दिया गया है कि ऐसी स्थिति में राशन स्टॉक खत्म होने के कुछ दिन वे विभाग को इसकी जानकारी दे. इसके बाद विभाग जरूरत के अनुसार उन दुकानों को राशन उपलब्ध करा देगी, ताकि किसी भी लाभुक को परेशानी न हो. शुरू के एक महीने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, पर उसके बाद इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. इसे भी पढ़ें- विधानसभा">https://lagatar.in/prohibition-procession-rally-dharna-demonstration-till-end-monsoon-session-assembly/">विधानसभा

के मॉनसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, नौ सितंबर तक जुलूस, रैली, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध

हरा कार्ड से योग्यता के अनुसार लोगों को लाल और पीला कार्ड लिस्ट में किया जा रहा शिफ्ट

रांची जिले में लाल और पीला कार्ड बनना बंद हो गया है. इसके संबंध में जानकरी देते हुए डीएसओ ने बताया कि 2011 जनगणना के अनुसार शहरी क्षेत्र के 60 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 86 प्रतिशत आबादी को लाल और पीला कार्ड से जोड़ना है, पर उसके बाद हर वर्ष 2 प्रतिशत आबादी में वृद्धि हो रही है. बढ़ी हुई आबादी के लिए पीला और लाल कार्ड बनाना बंद है. ऐसे में राज्य सरकार ने बचे हुए जरूरतमंदों के लिए हरा कार्ड बनाने का स्कीम शुरू किया. लाल कार्ड और पीला कार्ड में अब भी वैकेंसी होती है. जो हरा राशन कार्ड से ही विकलांगो, अति गरीब वर्ग, सहित अन्य जरूरतमंदों को लाल और पीला कार्ड में शिफ्ट कर देती है.

नवंबर तक राशनकार्ड धारियों को दिया जायेगा मुफ्त राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत मुफ्त राशन मई 2021 से नवंबर 2021 तक दिया जायेगा.

गड़बड़ी हो रही है तो दें सूचना

जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में खाद्यान्न उठाव में किसी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी होने पर लोग इसकी सूचना जिला आपूर्ति कार्यालय में दे सकते हैं. जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित डीलर या अन्य पर उचित कार्रवाई की जायेगी. वहीं डीएसओ ने कहा है कि कार्ड बनाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और पैसे मांगे वालों पर उनकी नज़र है. इसपर जल्द जांच की जाएगी. पकड़े जाने पर उनपर उचित कार्रवाई भी की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही