Search

 
 
 

कॉन्सेंट्रिक्स रांची ने किया पौधरोपण, पतरातू घाटी में चलाया सफाई अभियान

 
Ranchi: कॉन्सेंट्रिक्स रांची ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में पौधरोपण अभियान चलाया. कॉन्सेंट्रिक्स ने ग्लोबल एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी इनिशिएयिटव के तहत पौधरोपण किया. इसमें कॉन्सेंट्रिक्स के 60 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया. बिरसा कृषि विवि के सहयोग से कैंपस में 151 पौधे लगाये गये. इसमें बिरसा कृषि विवि के फॉरेस्ट्री विभाग के डीन डॉ एमएस मलिक, डॉ उरांव, पीएचडी छात्र फिरोज अहमद और उनकी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/6-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कॉन्सेंट्रिक्स की टीम का नेतृत्व जोनल लीडर उज्ज्वल मुखर्जी ने किया. उनके साथ जोनल एचआर हेड विवेक कुमार वर्मा, रांची के लोकेशन लीडर असद रशीद और रांची एचआर हेड अनुमेहा भी थे. कॉन्सेंट्रिक्स टीम ने इस कार्य में सहयोग देने के लिए बिरसा कृषि विवि के वीसी के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें– RSS">https://lagatar.in/muslim-intellectuals-met-rss-chief-mohan-bhagwat-najeeb-jung-sy-qureshi-were-also-among-those-who-met/">RSS

प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुस्लिम बुद्धिजीवी, नजीब जंग, एसवाई कुरैशी भी थे मिलनेवालों में शामिल
टीम ने बताया कि कॉन्सेंट्रिक्स वर्ल्ड क्लीनअप मंथ भी मना रहा है. इसके तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. दूसरी ओर कॉन्सेंट्रिक्स की टीम पतरातू घाटी जाकर साफ-सफाई की. वहां से करीब 30 बैग कचरा जमा किया और उसे डिस्पोजल के लिए भेजा. इस सफाई अभियान में कॉन्सेंट्रिक्स कर्मियों के अलावा वहां मौजूद लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अभियान के लिए दो हजार से ज्यादा कर्मियों ने आर्थिक मदद की थी. पौधरोपण और सफाई कर कॉन्सेंट्रिक्स ने स्वच्छता का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें– UN">https://lagatar.in/french-president-emmanuel-macron-said-in-the-un-prime-minister-modi-had-rightly-said-this-is-not-the-time-for-war/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही