Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में नवजात का शव मिलने से समसनी, लोगों में कौतूहल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS ) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. दरअसल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में नवजात बच्चे का शव (Shaw ) मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक कपड़े में लपेटा हुआ शव अस्पताल के गोलचक्कर के पास रखा हुआ था. शव को देखने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को मिली. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रख दिया है और आगे की पड़ताल में जुट गये. गौरतलब है कि पलामू जिले के रामगढ़ थाना के गोरेगांव का रहने वाला अनिल कोरवा की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुआ. जिसके बाद 2 जुलाई की रात में उसे रिम्स के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया. जहां मृत बच्चे ने जन्म लिया. नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद महिला शव को रखकर जा रही थी. इस दौरान लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. इसे भी पढ़ें - हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-bjps-call-in-owaisis-stronghold-yogi-adityanath-reached-bhagya-laxmi-temple-offered-prayers/">हैदराबाद

: ओवैसी के गढ़ में भाजपा की हुंकार, योगी आदित्यनाथ पहुंचे भाग्य लक्ष्मी मंदिर, पूजा-अर्चना की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही