Search

 
 
 

रामगढ़: 22वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन

 
Ramgarh: रामगढ़ में 22वीं तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन शुक्रवार को हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार, सहायक निदेशक ब्यूरो अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची संतोष सुधाकर, सहायक निदेशक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची डॉ आदित्य विक्रम गौंड, वैज्ञानिक सहायक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड़ रांची संदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड रांची असीत कुमार मोदी, फोटो ब्यूरो अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची दिलीप कुमार महतो, स्वान दस्ता अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची एतवा उरांव, पुलिस उपाधीक्षक (मु.) चंदन कुमार वत्स सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस आयोजन में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा जिला से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया. सीआईडी, एफएसएल टीम द्वारा प्रतिभागी पुलिस टीम का अलग-अलग विषयों की परीक्षा ली गई, जिसका परिणाम घोषित किया गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. ओवरऑल रेंज चैंपियन पुअनि अभिषेक प्रताप रामगढ़, रनर-अप - पुअनि अनुपम प्रकाश हजारीबाग, ओवरऑल चैंपियन रामगढ़(डिस्टिक ) और ओवरऑल रनर-अप (डिस्टिक ) हजारीबाग को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-says-landslide-in-wayanad-a-terrible-tragedy-holds-meeting-with-district-administration-congress-leaders/">राहुल

गांधी ने कहा, वायनाड में भूस्खलन एक भयानक त्रासदी, जिला प्रशासन, कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही