Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसीबी का हालः जूनियर बन गए एसपी, सीनियर कर रहे डीएसपी के पद पर काम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी में जूनियर अफसर एसपी के पद पर पदस्थापित हैं, जबकि, सीनियर आईपीएस बनने के बाद भी डीएसपी के पद पर काम कर रहे हैं. सरकार ने पिछले सप्ताह डीएसपी से एसपी बने 2017 बैच के कैलाश करमाली और आरिफ एकराम को एसपी के पद पर पदस्थापित किया है. वहीं दूसरी तरफ 2014 बैच के आईपीएस सादिक अनवर रिजवी और 2016 बैच के सहदेव साव डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं. इसे पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/a-50-bed-hostel-will-be-built-for-girl-students-in-goddas-homeopathy-college/">गोड्डा

होमियोपैथी कॉलेज की छात्राओं के लिए 50 बेड का हॉस्टल बनेगा

आठ नव प्रोन्नत आईपीएस कर रहे डीएसपी के पर काम

पिछले महीने सरकार ने 24 डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति दी थी. इनमें से 16 अफसरों को एसपी रैंक के पद पर पदस्थापित किया जा चुका है. जबकि आठ अफसर अब भी डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं. जिनमें अरविंद कुमार सिंह, सादिक अनवर रिजवी, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजुर, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह और मुकेश कुमार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- XLRI">https://lagatar.in/xlri-intervention-of-artificial-intelligence-will-increase-in-hr-system/">XLRI

: एचआर सिस्टम में बढ़ेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दखल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही