Search

राज्य के सरकारी मध्य विद्यालयों का हाल, 2937 पद स्वीकृत, सिर्फ 62 स्कूलों में हेडमास्टर

Rajnish Prasad Ranchi :  झारखंड के सरकारी मध्य विद्यालयों में हेडमास्टर के स्वीकृत पद 2937 हैं, लेकिन सिर्फ 62 स्कूलों में ही हेडमास्टर हैं. आधे से अधिक मध्य विद्यालयों में हेडमास्टर नहीं हैं. जिन मध्य विद्यालयों में हेड मास्टर नहीं हैं, उनमें किसी सीनियर शिक्षक को हेडमास्टर का प्रभार दिया गया है. टीचर ट्रांसफर पोर्टल के अनुसार, 23 में से 14 जिलों में हेडमास्टर की संख्या शून्य है. झारखंड में कुल शिक्षकों की संख्या 1,15,099 है, जिनमें से रेगुलर 51,326 और पारा टीचर 63,773 है. विद्यार्थियों की कुल संख्या 5,00,1,640 है, जिनमें से क्लास 1 से 5 में 2606321, क्लास 6 से 8 में 14,72, 615, क्लास 9 से 10 में 6,45,725, क्लास 11 से 12 में 2,76,979 बच्चे पढ़ते हैं. स्कूलों की कुल संख्या 32,748 है, जिनमें क्लास 1 से 5 में 21,183, क्लास 1 से 8 में 11,553 और क्लास 6 से 8 में 12, 000 विद्यार्थी है.

लगभग 20 साल से नहीं हुआ प्रोमोशन

झारखंड में शिक्षकों प्रमोशन लगभग 20 साल से नहीं हुआ है. हेडमास्टर बनने के लिए शिक्षकाें के पास 12 साल का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है. वहीं शिक्षक का एमए बीएड भी होना जरूरी है. शिक्षा विभाग के जानकारों का कहना है कि झारखंड में लगभग 50 प्रतिशत शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें प्रोन्नति मिले, तो हेडमास्टर बन सकते हैं. हेडमास्टर नहीं होने के कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को ही डीडीओ का प्रभार सौंप दिया गया है.

किन जिलों में हेडमास्टर के कितने पद, कितने कार्यरत

जिला स्वीकृत पद कार्यरत
खूंटी 59 00
लोहरदगा 83 00
सिमडेगा 86 00
गढ़वा 145 08
पलामू 226 30
चतरा 42 00
हजारीबाग 130 00
कोडरमा 53 00
गिरिडीह 529 10
देवघर 140 00
गोड्डा 181 00
साहिबगंज 90 00
पाकुड़ 63 00
दुमका 59 07
धनबाद 243 00
बोकारो 116 03
गुमला 118 00
जामताड़ा 103 03
रामगढ़ 45 01
पश्चिम सिंहभूम 160 00
पूर्वी सिंहभूम 195 00
सरायकेला खरसांवा 100 01
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp