Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला के सरकारी हाई स्कूलों का हाल : 110 विद्यार्थियों पर सिर्फ 1 शिक्षक

  • रांची जिले में कुल 276 सरकारी हाई स्कूल
  • इन स्कूलों में लगभग 94674 विद्यार्थी 
  • शिक्षकों के कुल 1648 स्वीकृत पद, बहाल हैं सिर्फ 863 शिक्षक
  • केवल एक स्कूल में ही हेडमास्टर, बाकी चल रहा प्रभार में
Rajnish Prasad Ranchi : झारखंड में  शिक्षकों की कमी के चलते सरकारी हाई स्कूलों में पठन-पाठन का बुरा हाल है. झारखंड शिक्षा विभाग के ओर से शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते स्कूलों में पढ़ाई के स्तर सुधर नहीं पा रहा है. हालत यह है कि रांची जिला के हाई स्कूलों में स्वीकृत पद से आधे शिक्षक ही अध्यापन का कार्य कर रहे हैं. जिले में कुल 276 सरकारी हाई स्कूल हैं. इनमें 139 हाई स्कूल और 37 प्लस टू स्कूल हैं. इन विद्यालयों में  लगभग 94674 विद्यार्थी नामांकित हैं. जानकारी के मुताबिक, जिले के सरकारी हाई स्कूलों में शिक्षकों के कुल 1648 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसके मुकाबले 863 शिक्षक ही कार्यरत हैं. इस हिसाब से देखा जाये तो 110 छात्रों पर सिर्फ 1 शिक्षक है. 278 स्कूलों में केवल एक ही हेडमास्टर हैं. बाकी के स्कूलों में प्रभारी शिक्षक हेड मास्टर का काम देख रहे हैं.

किस विषय में कितने स्वीकृत पद और कितने हैं शिक्षक

टीचर ट्रांसफर पोर्टल के अनुसार, रांची जिला के हाई स्कूलों में हिंदी में स्वीकृत पद 153 हैं, 114 शिक्षक पदस्थापित हैं. इसी तरह इंग्लिश में स्वीकृत पद 154 के मुकाबले 117 कार्यरत हैं. संस्कृत में स्वीकृत पद 138 है. सिर्फ 27 कार्यरत हैं. बांग्ला में स्वीकृत पद 2 है. 2 शिक्षक कार्यरत हैं. उर्दू में स्वीकृत पद 29 में से 23, पंचपरगनिया में स्वीकृत पद 8 में से 6, कुड़माली में स्वीकृत पद 10 में से 8, मुंडारी में स्वीकृत पद 5 में से 5, मैथ/फिजिक्स में स्वीकृत पद 189 में से 78, केमेस्ट्री/बाइलॉजी में स्वीकृत पद 166 में से 74 शिक्षक कार्यरत हैं. इसी तरह इतिहास व नागरिक शास्त्र में स्वीकृत पद 192 है, जिसमें से 65 कार्यरत हैं. भूगोल में स्वीकृत पद 142 में से 114, अर्थशास्त्र में स्वीकृत पद 136 में से 107, फिजिकल शिक्षा में स्वीकृत पद 121 में से 71, होम साइंस में स्वीकृत पद 25 में से 26, म्यूजिक में स्वीकृत पद 3 में से 3 और कॉमर्स में स्वीकृत पद 39 में से 13 शिक्षक कार्यरत हैं.

नहीं हो रही बहाली, रद हो चुके हैं विज्ञापन

झारखंड में स्थानीय नीति नहीं होने के कारण शिक्षकों की बहाली नहीं हो पा रही है. कई बार रिक्तियां निकाली गई, लेकिन किसी न किसी गलती के कारण विज्ञापन रद करना पड़ा है. हालांकि इसको लेकर आंदोलन भी होते रहे हैं. हाल में 60-40 पॉलिसी के तहत पीजीटी शिक्षकों के लिए रिक्तियां निकाली गयी है. लेकिन इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/central-government-angry-with-the-slow-progress-of-pradhan-mantri-awas-yojana-in-jharkhand/">झारखंड

में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति से केंद्र सरकार नाराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही