Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इचाक बिरहोर कॉलोनी का हालः धंस गई बोरिंग, उड़ गया सोलर प्लेट

  • माहभर ही बिरहोरों को मिल पाया पानी, भुसवा बिरहोर कॉलोनी की दुखद कहानी
  • 10 लाख में बनाए गए थे दो टंकी, पांच साल तक करनी थी मरम्मत
  • चापाकल के आसपास गंदगी का अंबार, लोगों का जीना दुभर
Pramod Pathak Hazaribagh : जिले के इचाक प्रखंड स्थित भुसवा बिरहोर कॉलोनी की दुखद कहानी है. यहां पीने के पानी के लिए दो-दो योजनाएं दी गई हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. यहां विलुप्त होती जनजाति बिरहोरों के लिए वर्ष 2019-20 में बोरिंग और टंकी बनाए गए. यह टंकी चार-चार हजार लीटर पानी की क्षमता वाली थी. बोरिंग धंस गई और टंकी के ऊपर लगा सोलर प्लेट आंधी-तूफान में उड़ गया. इन योजनाओं में करीब 10 लाख की राशि खर्च की गई थी. नल-जल योजना के तहत यह काम किए गए थे. महज माहभर ही इस योजना का लाभ बिरहोर उठा सके. यहां करीब 30 से 35 घर बिरहोरों के हैं. अब चापाकल से पानी लेकर काम चला रहे हैं. उस चापाकल के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है. जहां लोगों का खड़ा रहना भी दुश्वार है, वहां बिरहोर हर वक्त पानी लेने के लिए आते हैं. इसे भी पढ़ें– हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-11000-volt-inclined-poles-are-installed-everywhere-there-is-a-possibility-of-accident/">हजारीबागः

11 हजार वोल्ट के झुके पोल जहां-तहां लगाया, हादसे की बनी रहती है आशंका
[caption id="attachment_516717" align="aligncenter" width="1192"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/chapakal-1_165-1.jpg"

alt="" width="1192" height="648" /> चापाकल से पानी भरती बिरहोर समाज की महिला, चापाकल के आसपास फैली गंदगी[/caption]   कई महीनों से मोटर खराब है. लेकिन उसे सुधारने के लिए किसी को कोई मतलब नहीं है. जबकि इन योजनाओं की पांच वर्षों तक मरम्मत करने की जिम्मेवारी ठेकेदार को दी गई थी.

ठेकेदार को मरम्मत का दिया गया है निर्देश : इंजीनियर

इचाक प्रखंड के पेयजल विभाग के इंजीनियर अनूप कुमार ने इसपर कहा कि ठेकेदार को मरम्मत का निर्देश दिया गया है. टंकी की मरम्मत नहीं हो सकती, क्योंकि उसका सोलर प्लेट उड़ गया है. पहले की बोरिंग के लिए लगे मोटर को ठीक कराया जाएगा. [caption id="attachment_516722" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/webform7-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोरिंग जिसकी मोटर हो गई है खराब[/caption]

मोटर ठीक कराया जाएगा : ठेकेदार

इस संबंध में ठेकेदार विनय कुमार ने कहा कि वर्ष 2019-20 की यह योजना थी. इसमें कोई गारंटी या मरम्मत का प्रावधान नहीं था. एक बोरिंग करवाए थे, जो अब धंस चुकी है और मोटर उसी में फंस गया है. सोलर प्लेट भी हवा में उड़ गया होगा या कोई चुरा ले गया, उन्हें जानकारी नहीं है. मोटर खराब है, उसे ठीक करवा कर पानी दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें– भाजपा">https://lagatar.in/bjps-big-allegation-rahul-gandhi-is-a-victim-of-delusion-he-wants-india-to-surrender-to-china/">भाजपा

का बड़ा आरोप, राहुल गांधी भ्रम के शिकार, वह चाहते हैं भारत चीन के आगे सरेंडर हो जाये…

बिरहोर परिवार ने बयां की पीड़ा

भुसवा के सोमर बिरहोर ने बताया कि शौचालय के जैसा पानी टंकी भी सिर्फ दिखावे के लिए था. 10 लाख की योजना से सिर्फ एक महीना ही पानी मिला. स्थिति पूर्ववत हो गई. ठेकेदार अपनी मर्जी से जैसे-तैसे काम कराकर भाग गया. अब वह देखने के लिए भी नहीं आ रहा. भूसवा की जमीन के अंदर चट्टान है. यहां बोरिंग धंसने जैसी कोई बात नहीं है. गिने-चुने जगहों पर ही पानी निकलता है. यहां कोई दलदल नहीं है कि बोरिंग धंस जाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही