Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वार्ड 45 का हाल : डोरंडा के कई मोहल्लों में समय से पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 45 स्थित डोरंडा के कई मोहल्लों में समय से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है मिस्त्री मोहल्ला, हाथीखाना, मुर्गी टोला के साथ ही  आसपास के कई इलाकों में पेयजल विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति तो की जा रही है, लेकिन उसकी कोई टाइमिंग नहीं है. कभी रात 2 बजे नल में पानी आता है, तो कभी सुबह 4 बजे ही पानी खोल दिया जाता है. इससे अपनी जरूरत के कार्यों के लिए लोग पानी स्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं.

गर्मी के कारण मोहल्ले का भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया

वार्ड 45 के स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल पानी के लिए हमलोग पूरी तरह से नगर निगम के टैंकर पर ही आश्रित है. लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मोहल्ले का भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया है.

सुबह -शाम 2-2 घंटे पानी की सप्लाई हो- फिरोज

स्थानीय निवासी फिरोज ने सुझाव दिया कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम के लिए निगम को मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए. इसी के साथ होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी को वापस लिया जाना चाहिए. वहीं जाफर ने बताया कि जिन इलाकों में लोग पाइप लाइन से जलापूर्ति पर निर्भर हैं, वहां सुबह 2 घंटे और शाम को 2 घंटे पानी की सप्लाई दी जानी चाहिए.

सर्किल रेट पर होल्डिंग टैक्स वसूली का फैसला सही नहीं- वार्ड पार्षद

इस बीच वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी ने बताया कि जिन इलाकों में पानी की समस्या है, वहां टैंकर के द्वारा जलापूर्ति करवाई जा रही है. यह भी कहा कि सर्किल रेट पर होल्डिंग टैक्स वसूली का फैसला सही नहीं है. इसे भी पढ़ें – आय">https://lagatar.in/om-prakash-chautala-sentenced-to-four-years-in-disproportionate-assets-case/">आय

से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की सजा, टीचर भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट चुके हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही