Search

 
 
 

संवेदक संघ कार्यालय में शोकसभा, झामुमो नेता रामप्रकाश भाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

 
Hazaribagh : हजारीबाग डीवीसी चौक स्थित संवेदक संघ कार्यालय में सोमवार को झामुमो नेता स्व. रामप्रकाश भाई पटेल के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. सभी संवेदकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सभी संवेदकों ने बारी-बारी से स्व. रामप्रकाश भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया. संवेदक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता ने कहा कि स्व. रामप्रकाश भाई पटेल बहुत पुराने और वरिष्ठ संवेदक थे. अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने संवेदक संघ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. सभी जगहों पर उनकी एक अलग पहचान थी. कार्यक्रम में संघ के सचिव मुकेश कुमार, मुख्य संरक्षक दीपक कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष विशेश्वर यादव, पुरुषोत्तम सिंह प्रकाश कुशवाहा, अमरेंद्र यादव, इंद्रजीत मेहता, पवन पांडे, संजय अखोरी, बहादुर पटेल, इंद्रदेव सिंह, सुजीत मेहता, नागेंद्र साहू, अखिलेश नायक, बादल राज, रवि कुमार, अमरेंद्र यादव, महावीर यादव, अजीत कुमार, रवि सिंह, एसके शर्मा, रवि यादव, मुकेश कुमार, बालेश्वर मेहता, श्रीकांत मेहता, विकास यादव, सुरेंद्र प्रसाद, प्रमोद पांडे, प्रदीप पांडे, अरुण शर्मा, छोटेलाल प्रसाद समेत कई संवेदक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही