Ranchi : रिम्स के नए शैक्षणिक भवन में मंगलवार को शोक सभा की गयी. डॉ सौरभ शर्मा को श्रद्धांजलि दी गयी. रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ सहित अन्य विभागों के चिकित्सकों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. गत शुक्रवार को रिम्स के सहायक प्राध्यापक डॉ सौरभ शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.
फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी नीरज सिन्हा, जैप -1 परिसर में विदाई समारोह का होगा आयोजन [wpse_comments_template]
काम के प्रति समर्पित थे डॉ सौरभ
शोक सभा में उपस्थित ट्रॉमा व इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप भट्टाचार्य, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ विक्रांत रंजन व अन्य सहपाठियों ने डॉ सौरभ को याद किया. कहा कि वह अपने काम के प्रति समर्पित थे. विभाग के लिए हमेशा कुछ नया करने के लिए तत्पर रहते थे. रिम्स प्रबंधन इस दुख की घड़ी में डॉ सौरभ के परिवार के साथ है. रिम्स निदेशक ने कहा कि रिम्स की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी. इसे भी पढ़ें – 11">https://lagatar.in/dgp-neeraj-sinha-will-retire-on-february-11-farewell-ceremony-will-be-organized-in-jap-1-campus/">11फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी नीरज सिन्हा, जैप -1 परिसर में विदाई समारोह का होगा आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment