Search

 
 
 

रामगढ़: पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में जिला कार्यालय ब्लॉक चौक रामगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर विधायक ममता देवी ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे. सन 2009 में लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने के अवसर प्राप्त हुआ. जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भारत के अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान रहा. भारत देश सदैव स्मरण करेगा. मनमोहन सिंह कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्ति थे. उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है. श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक ममता देवी, शहजादा अनवर ,बलजीत सिंह बेदी, खगेंद्र साव, केडी मिश्रा, धर्मराज राम, दिनेश मुंडा, संजय साव, नगर अध्यक्ष बलराम साव, शहजाद खान, अनिल नायक, शमसूद खान, संतोष नायक, गगन करमाली, अब्बास खान, अजमल अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/these-accused-of-money-laundering-including-hemant-soren-pooja-singhal-prem-prakash-and-pankaj-mishra-got-bail-this-year/">हेमंत

सोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही