Search

 
 
 

जादूगोड़ा के व्यवसायी मणिलाल गुप्ता के निधन पर शोक

 
Jadugora : जादूगोड़ा के व्यापारी मणिलाल गुप्ता ( 65 वर्ष) का रविवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वह माटीगोंडा के रहने वाले थे. बताया गया कि मणिलाल गुप्ता को सुबह की नित्यक्रिया के बाद अचानक अचानक पेट में गैस की शिकायत हुई. बेचैनी होने पर वह अपने ही कमरे में लेट गए और कुछ देर बाद ही मौत के आगोश में चले  गए. परिजन आनन-फानन में उन्हें जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल ले गए,  जहां डॉ रामकिशोर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका शव यूसिल अस्पतल के शीतगृह में रखा गया है. अंतिम संस्कार सोमवार को जादूगोड़ा मुक्ति धाम में किया जाएगा. मणिलाल गुप्ता काफी मृदुभाषी थे. वे घर में चार भाई, छह बहन,पत्नी रीता गुप्ता, पुत्र बिट्टू को छोड़ गए हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही जादूगोड़ा के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई. शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर संवदेना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया. यह भी पढ़ें : आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-chandrababu-naidu-government-dissolved-waqf-board-new-board-will-be-formed/">आंध्र

प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू सरकार ने वक्फ बोर्ड को भंग किया, नया बोर्ड गठित होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही