Search

 
 
 

चुनावी प्रक्रियाओं को स्वच्छ तरीके से कराएंः हजारीबाग डीसी

 
Hazaribagh: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में बुधवार को गठित सभी काेषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ सभाकक्ष में बैठक की गई. इसमें कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कार्यक्रम, ईवीएम प्रबंधन, मीडिया मॉनीटरिंग, कम्युनिकेशन प्लान, स्वीप प्लानिंग, आदर्श आचार संहिता, विधि व्यवस्था, एसएमएस मॉनिटरिंग एंड कम्युनिकेशन प्लान, परिवहन कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, मीडिया सेल समेत अन्य कोषांगों के दायित्व के निर्वहन और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. उपायुक्त ने चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट की कार्य प्रणाली,आदर्श आचार संहिता, मीडिया कोषांग की भूमिका, कानून व्यवस्था आदि का ज्ञान रहे. इसलिए सभी बातों को अच्छी तरह से समझ लें. मौके पर उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बारंगे, एसडीएम सदर एवं बरही, डीसीएलआर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही