Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक व इंटर परीक्षा : डीसी

Advertisement
Advertisement

जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को दिया निर्देश

Bokaro : बोकारो स्थित न्याय सदन सभागार में डीसी कुलदीप चौधरी ने शुक्रवार को जिले में आगामी 06 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा पदाधिकारी, सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, बीडीओ, सीओ सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारियों आदि के साथ बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, चास एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, बेरमो एसडीओ शैलेस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान आदि उपस्थित थे. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 23,961 है, जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 21,595 है. जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 63 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 44 केंद्र बनाया गया है. प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए संबंधित प्रखंड के राष्ट्रीयकृत बैंक एवं कोषागार को चिन्हित किया गया है.

सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका

डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि जहां प्रश्न पत्र रहेगा, वहां किसी तरह की कोई कोताही नहीं हो. सभी जगह सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न एवं उत्तर पुस्तिका रहेंगे, इसे सुनिश्चत करें. परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पर्याप्त रौशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था हो, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का संचालन सीसीटीवी की निगरानी में होगा. कहा कि केंद्राधीक्षक कैमरों की संख्या अनुरूप कमरों की सूची तैयार कर कंट्रोल रूम में उसे प्रदर्शित करेंगे, ताकि निगरानी कार्य में सहूलियत होगी. वहीं, प्रश्न पत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी, पुलिस बल ससमय अपने प्रखंड के स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका लेंगे और परीक्षा केंद्र में एक घंटा पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तरपुस्तिका को संबंधित कोषागार में जमा कराएंगे. बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी को सभी परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने को कहा. जो कमी है, उसे तुरंत ठीक करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने डीएसई को भी अपने स्तर से सभी बीईईओ, केंद्राधीक्षक को परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था शत प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर भी संबंधित थाना प्रभारी अलर्ट मोड में रहेंगे. परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेवारी है. मौके पर चास एवं बेरमो अनुमंडल से संबंधित सभी केंद्राधीक्षक, बीडीओ, सीओ, जिला स्तरीय पदाधिकारी सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं कोषागार पदाधिकारी बेरमो, बोकारो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sorens-tenure-was-excellent-champai-soren/">हेमंत

सोरेन का कार्यकाल शानदार रहा : चंपई सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही